शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वाहन बिक्री में गिरावट के बावजूद अतुल ऑटो (Atul Auto) में मजबूती

वाहन निर्माता कंपनी अतुल ऑटो (Atul Auto) के शेयर में करीब 1.5% की मजबूती देखने को मिल रही है।

कंपनी ने अपने जून बिक्री के आँकड़े घोषित कर दिये हैं। साल दर साल आधार पर अतुल ऑटो की जून बिक्री में 3.72% की गिरावट आयी है। जून 2018 में 3,847 वाहनों के मुकाबले अतुल ऑटो ने 2019 की समान अवधि में 3,704 वाहन बेचे।
वहीं चालू वित्त वर्ष में अब तक (अप्रैल-जून) में अतुल ऑटो की वाहन बिक्री साल दर साल आधार पर ही 10,568 इकाई के मुकाबले 0.51% की गिरावट के साथ 10,514 इकाई रह गयी।
गौरतलब है कि वाहन बिक्री घटने के बावजूद अतुल ऑटो के शेयर पर कोई दबाव नहीं पड़ा। बीएसई में अतुल ऑटो का शेयर 268.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज हल्की गिरावट के साथ 268.00 रुपये पर खुलने के बाद 273.80 रुपये तक चढ़ा।
करीब पौने 2 बजे कंपनी का शेयर 3.90 रुपये या 1.45% की मजबूती के साथ 272.85 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 598.72 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 448.90 रुपये और निचला स्तर 261.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख