शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज की विलय योजना हुई प्रभावी

प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) या टीटीएल की विलय योजना सोमवार 01 जुलाई से प्रभाव में आ गयी है।

इसके साथ ही टीटीएल की सभी संपत्तियाँ एयरटेल का हिस्सा बन गयी हैं।
यह योजना दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) के राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी), दिल्ली और एनसीएलटी, मुम्बई को विलय योजना को मंजूरी देने और दूरसंचार विभाग (डीओटी) को योजना को रिकॉर्ड में दर्ज करने का निर्देश देने के बाद प्रभाव में आयी है।
इससे पहले एयरटेल के शेयरधारकों ने योजना को हरी झंडी दिखा दी थी। भारती एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज के मार्च 2019 तक एक होने की उम्मीद जतायी गयी थी। इससे एयरटेल के उपभोक्ता आधार को मजबूती मिलेगी। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख