शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की जून बिक्री में 22% की गिरावट

साल दर साल आधार पर आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की जून बिक्री में 22% की गिरावट हुई है।

पिछले वर्ष जून में 74,477 वाहनों के मुकाबले इस साल समान महीने में आयशर ने 58,339 वाहनों की बिक्री की। साथ ही कंपनी का निर्यात 1,889 इकाई से 72% बढ़ कर 3,257 इकाई रह गया।
कुल बिक्री में से 350 सीसी तक इंजन क्षमता वाले वाहनों की बिक्री 68,769 इकाई से 25% की गिरावट के साथ 51,678 इकाई रह गयी, जिससे इसकी कुल बिक्री प्रभावित हुई। मगर 350 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाले वाहनों की बिक्री 5,708 इकाई से 17% की बढ़ोतरी के साथ 6,661 इकाई रही।
बता दें कि आयशर की जून में कुल बस-ट्रक बिक्री भी 6,315 इकाई की तुलना में 28.7% कम 4,502 इकाई रही।
कुल बिक्री में गिरावट का आयशर के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बीएसई में आयशर का शेयर 19,597.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 19,383.00 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में कंपनी का शेयर 19,297.95 रुपये तक गिरा है।
करीब साढ़े 10 बजे आयशर के शेयरों में 141.50 रुपये या 0.72% की गिरावट के साथ 19,456.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 53,091.63 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 29,799.95 रुपये और 18,222.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!