शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमओआईएल (MOIL) ने बढ़ाये मैंगनीज अयस्क के दाम

एमओआईएल (MOIL) ने मैंगनीज अयस्क की कीमतों में 5% की बढ़ोतरी कर दी है।

कंपनी ने मैंगनीज अयस्क की विभिन्न किस्मों में बढ़ी हुई कीमतों को 01 जुलाई से लागू भी कर दिया है। हालाँकि फेर्रो ग्रेड, केमिकल ग्रेड और फाइंस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। सिलिको मैंगनीज ग्रेड की कीमतों में 5% की बढ़ोतरी की गयी है। इसके अलावा इलेक्ट्रोलिटिक मैंगनीज डायऑक्साइड (ईएमडी) की कीमतों में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया।
वहीं फेर्रो मैंगनीज / फेर्रो मैंगनीज स्लैग और मैंगनीज अयस्क की कुछ चिन्हित किस्मों को एमएसटीसी के जरिये ई-नीलामी में बेचने को बरकरार रखा जायेगा।
इस खबर के सहारे एमओआईएल के शेयर बाव में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीएसई में एमओआईएल का शेयर 154.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 156.50 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में कंपनी का शेयर ऊपर की तरफ 158.50 रुपये तक गया है।
करीब पौने 1 बजे एमओआईएल के शेयरों में 0.55 रुपये या 0.36% की बढ़ोतरी के साथ 154.55 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,981.35 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 199.40 रुपये और 140.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख