शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को एक और दवा के लिए मंजूरी, शेयर उछला

प्रमुख दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने एक नयी दवाई के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को फेबुक्सोस्टेट (Febuxostat) गोली के लिए यूएसएफडीए ने मंजूरी दी है। इस दवा का इस्तेमाल हाइपरसोमिया (यूरिक एसिड के लगातार उच्च स्तर) के इलाज में किया जाता है। आँकड़ों के मुताबिक अमेरिका में दिसंबर 2018 तक पिछले 12 महीनों की अवधि में इस दवाई का बिक्री आँकड़ा 57.8 करोड़ डॉलर का रहा।
नयी दवा के लिए मंजूरी से एलेम्बिक फार्मा के शेयर को काफी सहारा मिला है। बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर 503.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 515.70 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में कंपनी का शेयर ऊपर की तरफ 533.00 रुपये तक गया है।
करीब 3 बजे एलेम्बिक फार्मा के शेयरों में 17.80 रुपये या 3.53% की मजबूती के साथ 521.35 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,828.28 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 664.00 रुपये और 435.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख