शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बीएचईएल, कल्पतरु पावर, माइंडट्री, ग्रेफाइट इंडिया और आदित्य बिड़ला फैशन

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें बीएचईएल, कल्पतरु पावर, माइंडट्री, ग्रेफाइट इंडिया और आदित्य बिड़ला फैशन शामिल हैं।

शॉपर्स स्टॉप - आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ ने कंपनी की 2% हिस्सेदारी खरीदी।
बीएचईएल - नलिन शिंघल के सीएमडी पद संभालने से पहले तक डी बंद्योपाध्याय, निदेशक, को सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन - कंपनी ने शुभम लॉजिस्टिक्स में शेष 19.94% हिस्सेदारी खरीदी।
आदित्य बिड़ला फैशन - कंपनी ने जयपुर और टीजी अपेरल के व्यापार उपक्रमों के अधिग्रहण को पूरा करने की मंजूरी दी।
ग्रेफाइट इंडिया - कंपनी ने बेंगलुरु संयंत्र को स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया।
पर्सिस्टेंट सिस्टम्स - कंपनी के स्वतंत्र निदेशक संजय कुमार ने इस्तीफा दिया।
माइंडट्री - एलऐंडटी ने 17-28 जून के बीच शेयर खरीदने के बाद कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 60.06% तक बढ़ायी।
यूको बैंक - आरबीआई ने 50 लाख रुपये का जुर्माना ठोका।
इलाहाबाद बैंक - आरबीआई ने इलाहाबाद बैंक पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!