शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत गियर्स (Bharat Gears) ने खरीदी वाहन क्लच निर्माता कंपनी

देश की सबसे बड़ा गियर निर्माता भारत गियर्स (Bharat Gears) ने वाहन क्लच निर्माता कंपनी एक्सलेरेट ड्राइवलाइन इंडिया (Xlerate Driveline India) का अधिग्रहण किया है।

एक्सलेरेट ड्राइवलाइन का कारोबार भारत और विदेशों में फैला हुआ है।
मंगलवार 02 जुलाई को भारत गियर्स के निदेशक मंडल ने एक्सलेरेट ड्राइवलाइन के 1,48,77,038 शेयरों (100% हिस्सेदारी) खरीदने की मंजूरी दे दी। इन शेयरों का सौदा 6.33 रुपये प्रति की दर से 9.42 करोड़ रुपये में हुआ है। भारत गियर्स ने एक्सलेरेट ड्राइवलाइन को रौनक ईपीसी इंटरनेशनल (Raunaq EPC International) से खरीदा। सौदे के 31 अक्टूबर 2019 तक पूरा होने की उम्मीद है।
उधर बीएसई में भारत गियर्स का शेयर 97.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज वृद्धि के साथ 99.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 101.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयरों में 1.15 रुपये या 1.18% की बढ़ोतरी के साथ 98.25 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 91.43 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 209.22 रुपये और निचला स्तर 85.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!