शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विदेशी ऋण के जरिये रिलायंस जियो (Reliance Jio) जुटायेगी 3,500 करोड़ रुपये

reliance jio logo

खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) विदेशी ऋण के जरिये 3,500 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।

जियो इस पूँजी के जरिये अपने होम ब्रॉडबैंड को समर्थन देने के लिए ऑप्टिक फाइबर का विस्तार करने के साथ ही आगामी स्पेक्ट्रम बिक्री के लिए तैयार होना है।
हाल ही तेल, दूरसंचार, खुदरा आदि क्षेत्रों तक की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के भी 1.85 अरब डॉलर (करीब 12,900 करोड़ रुपये) का ऋण लेने के लिए विदेशी कर्जदारों के साथ करार करने की खबर आयी थी।
बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी दूरसंचार इकाई रियालंस जियो में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की भी योजना है, जिसके जरिये 5जी सेवाएँ शुरू की जायेंगी।
उधर बीएसई में सुबह से ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,278.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह हल्की वृद्धि के साथ 1,281.55 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,285.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। वहीं इसका निचला स्तर 1,285.00 रुपये रहा है।
करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 3.15 रुपये या 0.25% की बढ़ोतरी के साथ 1,281.20 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,12,157.60 करोड़ रुपये है, जो 8,40,102.65 करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली टीसीएस के बाद दूसरा स्थान है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,417.00 रुपये और निचला स्तर 960.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!