शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए होगी एचडीएफसी (HDFC) के निदेशक मंडल की बैठक

02 अगस्त को प्रमुख वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी एचडीएफसी (HDFC) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके 45,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा। कंपनी डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी करेगी।
बता दें कि उसी बैठक में चर्चा के बाद एचडीएफसी चालू वित्त विर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजों की भी घोषणा करेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 2,280.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह लगभग सपाट 2,281.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 2,258.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। हालाँकि यह 2,286.85 रुपये के पिछले 52 हफ्तों के शिखर तक भी चढ़ा।
अंत में एचडीएफसी का शेयर 2.05 रुपये या 0.09% की कमजोरी के साथ 2,278.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,93,135.72 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 1,646.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!