शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : माइंडट्री, वेदांत, जिंदल स्टील, ऐक्सिस बैंक और कॉक्स ऐंड किंग्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें माइंडट्री, वेदांत, जिंदल स्टील, ऐक्सिस बैंक और कॉक्स ऐंड किंग्स शामिल हैं।

महाराष्ट्र स्कूटर्स - मधुर बजाज ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। संजीव बजाज ने अध्यक्ष पद संभाला।
माइंडट्री - एलऐंडटी को कंपनी में 60.06% हिस्सेदारी के साथ कंपनी के प्रमोटर के रूप में वर्गीकृत किया गया।
वेदांत - कंपनी को भारत में 10 एक्सप्लोरेशन ब्लॉक मिले।
केपीआई ग्लोबल इन्फ्रा - कंपनी ने 'इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर' श्रेणी के तहत 8.827 मेगावाट की नयी क्षमता बढ़ायी।
जिंदल स्टील - जेएसपीएल अंगुल ओडिशा ने 2 जुलाई को एक दिन में रिकॉर्ड 10845 मीट्रिक टन गर्म धातु का उत्पादन किया।
ऐक्सिस बैंक - प्रवर्तन निदेशालय ने धोखाधड़ी मामले में बैंक की 4.58 करोड़ रुपये जब्त किये।
कॉक्स ऐंड किंग्स - कंपनी 30 जून के कारण 7.2 करोड़ रुपये के एनसीडी ब्याज भुगतान में चूकी।
स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स - कुल व्हील रिम की बिक्री जून 2018 में 12.66 लाख से जून 2019 में घट कर 11.28 लाख रह गयी। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख