शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भुगतान करने में चूकी कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings), शेयर निचले सर्किट पर

कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) का शेयर 5% गिर कर दैनिक निचले सर्किट पर पहुँच गया है।

कंपनी से 30 जून को गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों पर ब्याज के भुगतान में चूक हुई है। कंपनी 30 जून को मैच्योर हुए डिबेंचरों पर 7.20 करोड़ रुपये का ब्याज नहीं चुका पायी।
कॉक्स ऐंड किंग्स ने कहा है कि कंपनी समय पर ब्याज भुगतान करने के लिए सभी प्रयास कर रही थी, मगर नकदी की समस्या के कारण असफल रही। कंपनी ने संपत्ति बिक्री के जरिये अपने वित्तीय दायित्वों को पूरा करने की बात कही है।
बीएसई में कॉक्स ऐंड किंग्स का शेयर 31.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 29.80 रुपये पर खुला, जो इसके दैनिक निचले सर्किट का स्तर और पिछले 52 हफ्तों का न्यूनतम भाव है।
करीब पौने 11 बजे भी यह 1.55 रुपये या 4.94% की गिरावट के साथ 29.80 रुपये के भाव पर ही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 526.16 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 211.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख