शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एयरटेल खरीद सकती है डिश टीवी (Dish TV) के प्रमोटरों की हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की डीटीएच (DTH) इकाई एयरटेल डिजिटल टीवी (Airtel Digital TV) डिश टीवी (Dish TV) के प्रमोटरों की हिस्सेदारी खरीद सकती है।

डिश टीवी भी एक डीटीएत सेवा प्रदाता कंपनी है।
खबर के मुताबिक इस सौदे के लिए एयरटेल प्रमुख निजी इक्विटी निवेश कंपनी वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) के साथ साझेदारी कर सकती है। हिस्सेदारी बेच कर डिश टीवी के प्रमोटर करीब 4,800-5,300 करोड़ रुपये की पूँजी प्राप्त कर सकते हैं।
इस खबर से डिश टीवी के शेयर भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीएसई में डिश टीवी का शेयर 31.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में गुरुवार को बढ़ोतरी के साथ 32.30 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 33.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 2.30 बजे डिश टीवी के शेयरों में 0.35 रुपये या 1.12% की वृद्धि के साथ 31.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,809.16 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 74.30 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 19.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!