शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने की एमसीएलआर (MCLR) में कटौती

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों तक की कटौती की है।

बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 8.35% से घटा कर 8.20%, एक महीने के लिए 8.35% से 8.30%, तीन महीनों के लिए 8.45% से 8.40%, 6 महीनों के लिए 8.65% से 8.55% और एक साल के लिए 8.70% से बढ़ा कर 8.60% कर दी। बैंक की घटी हुई एमसीएलआर 07 जुलाई से प्रभाव में आयेगी।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर घटने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण सस्ते हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
इस बीच बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 129.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 130.05 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान बैंक का शेयर 132.80 रुपये तक ऊपर गया, जबकि नीचे की ओर 127.20 रुपये तक फिसला। अंत में यह 0.60 रुपये या 0.46% की कमजोरी के साथ 130.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 50,007.46 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 157.45 रुपये और निचला स्तर 90.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख