शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी ने सौर ऊर्जा बेचने के लिए किया करार

देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड विद्युत यूटिलिटी कंपनी टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (Tata Power Renewable Energy) की इकाई पूलावड़ी विंडफार्म (Poolavadi Windfarm) ने सौर ऊर्जा की बिक्री के लिए करार किया है।

करार के तहत पूलावड़ी विंडफार्म 50 मेगावाट सौर ऊर्जा बेचेगी। लंबी अवधि वाले विद्युत खरीद करार के तहत खुली पहुँच के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जायेगी।
उधर बीएसई में टाटा पावर का शेयर शुक्रवार को 1.50 रुपये या 2.08% की कमजोरी के साथ 70.65 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर टाटा पावर की बाजार पूँजी 19,109.22 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 86.15 रुपये और निचला स्तर 59.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!