शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएचएफएल (DHFL) ने बैंकों से माँगे हर महीने 15 अरब रुपये

खबरों के अनुसार संकट से गुजर रही गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) डीएचएफएल (DHFL) ने बैंकों से मदद माँगी है।

कंपनी ने बैंकों से हर महीने बतौर कर्ज 15 अरब रुपये की आर्थिक सहायता माँगी है, ताकि कंपनी को डूबने से बचाया जा सके। बता दें कि डीएचएफएल नकदी संकट के कारण कई बार निश्चित समय पर कर्ज का भुगतान करने में चूक गयी है।
खबर के मुताबिक डीएचएफएल 10 जुलाई को यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के नेतृत्व वाले 7 सरकारी बैंकों के सामने समाधान योजना पेश करेगी। इस योजना में कर्ज की अवधि बढ़ाने और डेब्ट को इक्विटी में बदलने का प्रस्ताव भी हो सकता है। डीएचएफएल पर करीब 80,000 करोड़ रुपये का कर्ज है।
उधर बीएसई में डीएचएफएल का शेयर शुक्रवार को 3.05 रुपये या 3.67% की कमजोरी के साथ 80.15 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,515.29 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 690.00 रुपये और निचला स्तर 60.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!