शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिछले 1 साल में करीब 44% मजबूत हुआ है एसबीआई (SBI)

पिछले एक साल की अवधि में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) का शेयर करीब 44% मजबूत हुआ है।

निफ्टी के 10.74% के मुकाबले बैंक का शेयर पिछले करीब 1 साल में 43.86% ऊपर चढ़ा है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी बैंक (Nifty Bank) में 19.18% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले एक महीने की अवधि में यह 9.82% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले पाँच कारोबारी सत्रों में देखें तो एसबीआई का शेयर लगातार ऊपर चढ़ा है।
बीएसई में एसबीआई का शेयर शुक्रवार को 3.30 रुपये या 0.90% की बढ़ोतरी के साथ 370.60 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 3,30,746.10 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 373.40 रुपये और निचला स्तर 247.65 रुपये रहा है। बता दें कि एसबीआई के शेयर ने शुक्रवार को ही 52 हफ्तों का शिखर छुआ।
हाल ही में एसबीआई ने ऋण प्रतिभूतियाँ जारी करके 7,000 करोड़ रुपये जुटाने का निर्णय लिया है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!