शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने पिछले दो दिनों में 2.50 लाख से अधिक शेयर आवंटित

बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने पिछले दो दिनों में 2.50 लाख से अधिक शेयरों का आवंटन किया है।

बता दें कि निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने शुक्रवार 05 जुलाई को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2000 के तहत 2 रुपये प्रति मूल कीमत वाले 1,08,455 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने 04 जुलाई को 2 रुपये प्रति वाले ही 1,42,155 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।
ऊपर बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर शुक्रवार को 0.30 रुपये या 0.57% की बढ़ोतरी के साथ 436.25 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,81,494.51 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 443.85 रुपये और निचला स्तर 256.50 रुपये रहा है।
बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में इंडोस्टार कैपिटल (IndoStar Capital) के साथ साझेदारी की है। साझेदारी के जरिये छोटे-मध्यम बेड़े के मालिकों को नये और पुराने वाणिज्यिक वाहनों को खरीदने के लिए वित्तीय सेवा दी जायेगी। इंडोस्टार सोर्सिंग, दस्तावेजीकरण, संग्रहण और कर्ज सर्विसिंग सहित पूरे ऋण जीवन-चक्र के जरिये उपभोक्ताओं को सेवाएँ देगी। वहीं आईसीआईसीआई बैंक इन उपभोक्ता को धन मुहैया करायेगा, जिनके पास अभी तक संगठित ऋण की सीमित पहुँच है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!