शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) : जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की यूके बिक्री में हुआ सुधार

खबरों के अनुसार टाटा मोटर्स (Tata Motors) की यूके में स्थित सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) या जेएलआर की जून बिक्री साल दर साल आधार पर बढ़ी है।

यूके में कंपनी ने जून 2018 में 8,984 के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 5% अधिक 9,433 गाड़ियाँ बेचीं।
जेएलआर की बिक्री को लैंड रोवर की इकाइयों की बिकवाली से सहारा मिला। जेएलआर ने जून में लैंड रोवर की 6,024 इकाई की तुलना में साल दर साल आधार पर 7.8% अधिक 6,495 इकाइयाँ बेचीं। मगर इस दौरान जेगुआर की बिक्री 0.7% की मामूली गिरावट के साथ 2,938 इकाई रह गयी।
ऊपर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर शुक्रवार को 5.05 रुपये या 3.06% की गिरावट के साथ 160.15 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 46,240.89 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 282.00 रुपये और निचला स्तर 141.90 रुपये रहा है।
यूरोप में उत्सर्जन मानदंडों में बदलाव और मंदी ने पिछली कई तिमाहियों में जेएलआर के कारोबार को प्रभावित किया है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!