शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बिक्री-उत्पादन बढ़ने के बावजूद जिंदल स्टील (Jindal Steel) 52 हफ्तों के निचले भाव तक गिरा

जिंदल स्टील (Jindal Steel) ने वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही के स्टील उत्पादन और बिक्री के आँकड़े घोषित कर दिये हैं।

कंपनी ने अप्रैल-जून में 15.7 लाख टन क्रूड स्टील का उत्पादन और 15.1 लाख टन की बिक्री की। साल दर साल आधार पर कंपनी के स्टील उत्पादन में 17% और बिक्री में 16% की बढ़त हुई है।
कंपनी ने 2018-19 की पहली तिमाही में 13.5 लाख टन का उत्पादन और 13 लाख टन की बिक्री की थी।
22 अरब डॉलर वाले ओपी जिंदल ग्रुप (O.P. Jindal Group) की जिंदल स्टील इस्पात, बिजली, खनन और इन्फ्रा सहित बुनियादी ढाँचा क्षेत्र में सेवाएँ देती है।
दूसरी तरफ बीएसई में जिंदल स्टील का शेयर 134.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 132.10 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 131.55 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा है। मगर निचले स्तरों से इसने थोड़ी वापसी की है।
करीब पौने 11 बजे कंपनी के शेयरों में 0.30 रुपये या 0.22% की वृद्धि के साथ 134.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 13,664.48 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 246.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख