शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएचपीसी (NHPC) ने दो नयी इकाइयों में शुरू किया बिजली उत्पादन

सरकारी पनबिजली उत्पादक कंपनी एनएचपीसी (NHPC) ने दो नयी इकाइयों में बिजली उत्पादन शुरू किया है।

कंपनी की ये दो इकाइयाँ, पहली और तीसरी, बैरा सूल पावर स्टेशन में स्थित हैं, जिनमें 6-7 जुलाई से बिजली उत्पादन शुरू किया है।
दूसरी तरफ बाजार में एनएचपीसी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई में एनएचपीसी का शेयर 23.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 24.00 रुपये पर खुला। सकारात्मक शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, मगर यह हरे निशान में बरकरार रहा है।
करीब 12.35 बजे एनएचपीसी के शेयरों में 0.25 रुपये या 1.05% की बढ़ोतरी के साथ 24.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 24,776.26 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 27.50 रुपये और 21.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख