शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएसएफडीए की मंजूरी से चढ़ा ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) का शेयर

बाजार में गिरावट के बावजूद प्रमुख दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) के शेयर में 2.5% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

ग्लेनमार्क की अमेरिकी इकाई ग्लेनमार्क फार्मा, यूएसए को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है। कंपनी को यह मंजूरी रैनोलैजिन गोलियों के लिए मिली है, जिसका इस्तेमाल दिल से संबंधित सीने में दर्द के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह दवा गिलीड साइंसेज (Gilead Sciences) की रैनेक्सा (Ranexa) का जेनेरिक संस्करण है।
आँकड़ों के अनुसार मई 2019 तक पिछले 12 महीनों की अवधि में रैनोलैजिन का अमेरिका में बिक्री आँकड़ा 92.90 करोड़ डॉलर का रहा। इसके साथ ही ग्लेनमार्क के पोर्टफोलियो में ऐसे उत्पादों की संख्या 158 हो गयी है, जिनकी अमेरिका में बिक्री के लिए कंपनी के पास यूएसएफडीए की मंजूरी है।
दूसरी तरफ बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 436.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 440.80 रुपये पर खुला। सकारात्मक शुरुआत के बाद कंपनी का शेयर 452.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 1 बजे ग्लेनमार्क के शेयरों में 11.55 रुपये या 2.64% की बढ़ोतरी के साथ 448.30 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 12,649.60 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 711.55 रुपये और 423.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!