शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) की इकाई ने बेची मेडिकल ऐंड सर्जिकल में पूरी हिस्सेदारी

अस्पताल श्रृंख्ला कंपनी फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) की सहायक इकाई फोर्टिस हेल्थकेयर इंटरनेशनल (Fortis Healthcare International) ने मेडिकल ऐंड सर्जिकल सेंटर (Medical and Surgical Centre) में पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।

फोर्टिस हेल्थकेयर इंटरनेशनल ने मेडिकल ऐंड सर्जिकल की 28.89% (164,670,801 शेयर) हिस्सेदारी बेचने के लिए सीआईईएल (CIEL) के साथ करार किया था।
सौदा पूरा होने पर मेडिकल ऐंड सर्जिकल में फोर्टिस हेल्थकेयर इंटरनेशनल की पूरी हिस्सेदारी खत्म हो गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर 130.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह लगभग सपाट 130.35 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद यह 131.00 रुपये और 129.55 रुपये के दायरे में रहा है।
करीब 2.40 बजे फोर्टिस हेल्थकेयरों के शेयरों में 0.50 रुपये या 0.38% की गिरावट के साथ 129.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,791.81 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 153.70 रुपये और 121.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख