शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

14.5% लुढ़का आरईसी (REC) का शेयर

बिजली क्षेत्र की सरकारी इन्फ्रा वित्त कंपनी आरईसी (REC) का शेयर आज 14.5% की जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुआ है।

आज कंपनी का शेयर करीब 15% तक टूटा, जो नवंबर 2016 के बाद इसमें आयी सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट है। खबरों के अनुसार दरअसल एनएसई इंडेक्सेज (NSE Indexes) की इंडेक्स रखरखाव उप-समिति ने आरईसी के शेयर को सरकारी कंपनियों के निफ्टी सीपीएसई इंडेक्स (Nifty CPSE Index) से बाहर करने का फैसला किया है। आरईसी 15 जुलाई से निफ्टी सीपीएसई इंडेक्स से बाहर होने जा रहा है।
इसी खबर का आरईसी के शेयर पर काफी नकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में आरईसी का शेयर 160.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह कमजोरी के साथ 153.20 रुपये पर खुला, जो पूरे कारोबार में इसका ऊपरी स्तर भी रहा। यानी आज आरईसी पूरे सत्र में हरे निशान में नहीं आ सका।
अंत में आरईसी का शेयर 23.30 रुपये या 14.53% की गिरावट के साथ 137.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 27,066.25 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 169.55 रुपये और 89.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!