शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैधानिक लेखा परीक्षक के इस्तीफे से टूटा मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) का शेयर

पेय उत्पाद कंपनी मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) का शेयर 5% की गिरावट के साथ निचले सर्किट पर पहुँच गया है।

कंपनी पर लगे आरोपों और इसके खिलाफ चल रही जाँच का हवाला देते हुए वैधानिक लेखा परीक्षक (Statutory Auditors) मेहरा गोयल ऐंड कंपनी (Mehra Goel & Co), चार्टर्ड अकाउंटेंट ने इस्तीफा दे दिया है, जिसका मनपसंद बेवरेजेज के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है।
बता दें कि मनपसंद बेवरेजेज के प्रबंध निदेशक (एमडी) अभिषेक सिंह, उनके भाई हर्षवर्धन सिंह और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) परेश ठक्कर को जीएसटी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इन पर कंपनी की जाली इकाइयाँ बनाकर टैक्स चोरी करने का आरोप है। ये लोग नकली जीएसटी बिलों (इनवॉयस) के जरिये पात्र न होने के बावजूद इनपुट क्रेडिट प्राप्त कर रहे थे। इसके बाद जीएसटी प्राधिकरण कंपनी के खिलाफ जाँच कर रही है और कंपनी के निदेशकों और कंपनी सचिव ने इस्तीफा दे दिया है।
बीएसई में मनपसंद बेवरेजेज का शेयर 40.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 38.85 रुपये पर खुला, जो इसका दैनिक निचला सर्किट स्तर है। करीब पौने 12 बजे भी यह 2.00 रुपये या 4.90% की गिरावट 38.85 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं।
इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 444.69 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 161.90 रुपये और निचला स्तर 25.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!