शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने लिया 1,500 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने का निर्णय

बुधवार 10 जुलाई को पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) के निदेशक मंडल की प्रशासनिक समिति की बैठक हुई।

कंपनी की प्रशासनिक समिति ने अपनी बैठक में 1,500 करोड़ रुपये तक के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दे दी है।
प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी किये जाने वाले इन डिबेंचरों पर 9.50% की वार्षिक कूपन दर है। डिबेंचर 6 महीने बाद 12 जनवरी 2020 को मैच्योर होंगे।
पूँजी जुटाने की खबर से पिरामल एंटरप्राइजे के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 1,937.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,969.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 1,983.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 26.25 रुपये या 1.35% की मजबूती के साथ 1,963.90 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 39,051.48
करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 3,302.55 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 1,706.10 रुपये तक फिसला है।
पिरामल एंटरप्राइजेज, पिरामल ग्रुप की कंपनी है, जो स्वास्थ्य, लाइफ साइंसेज, ड्रग डिस्कवरी, हेल्थकेयर सूचना प्रबंधन, वित्तीय सेवा और रियल एस्टेट कारोबार में सक्रिय है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख