शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सहायक कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाने की खबर के बीच लुढ़का ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) का शेयर

सबसे अधिक विविध इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) के शेयर में 8% से ज्यादा की गिरावट दिख रही है।

ग्रीव्स कॉटन ने अपनी सहायक कंपनी एम्पीयर व्हीकल्स (Ampere Vehicles) के अतिरिक्त 15,04,523 इक्विटी शेयर अधिग्रहित किये हैं। कंपनी ने इसके लिए 22.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
इस सौदे से ग्रीव्स कॉटन की देश की प्रमुख ई-वाहन निर्माता कंपनियों में से एकएम्पीयर व्हीकल्स में हिस्सेदारी 67.34% से बढ़ कर 72.11% हो गयी है।
हालाँकि सकारात्मक खबर के बावजूद आज ग्रीव्स कॉटन के शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई में ग्रीव्स कॉटन का शेयर 137.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 134.35 रुपये पर खुला। सुबह से ही शेयर दबाव में है और अभी तक के सत्र में यह 125.30 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब सवा 11 बजे कंपनी के शेयरों में 11.40 रुपये या 8.27% की कमजोरी के साथ 126.45 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,101.43 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 165.00 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 111.10 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख