शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

52 हफ्तों के शिखर के करीब कैन फिन होम्स (Can Fin Homes)

आवास वित्त कंपनी कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) के शेयर भाव में आज 2% से अधिक की मजबूती आयी है।

कंपनी का शेयर अपने 52 हफ्तों के शिखर के करीब भी पहुँच गया है। बीएसई में कैन फिन का शेयर 365.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 369.70 रुपये पर खुला।
सुबह से ही शेयर अच्छी स्थिति में है। अभी तक के सत्र में यह 377.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके 380 रुपये के पिछले 52 हफ्तों के शिखर के काफी नजदीक है। बता दें कि 05 जुलाई को ही कैन फिन 380 रुपये तक ऊपर गया था।
करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 8.60 रुपये या 2.35% की मजबूती के साथ 374.00 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,979.96 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर नीचे की ओर 217.00 रुपये तक फिसला है।
22 जुलाई को कैन फिन होम्स के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें ऋण माध्यम से 6,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने पर विचार किया जायेगा। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख