शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स समूह (Tata Motors Group) की वैश्विक बिक्री में 5% की गिरावट

जून 2018 के मुकाबले 2019 के समान महीने में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री (थोक बिक्री) में 5% की गिरावट दर्ज की गयी है।

जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) सहित टाटा मोटर्स ने जून में वाहनों की कुल 95,503 इकाइयाँ बेचीं। इस दौरान टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज की वैश्विक थोक बिक्री 12% घट कर 38,846 इकाई रह गयी।
हालाँकि समूह की यात्री वाहन बिक्री में मामूली वृद्धि दर्ज की गयी, जो कि 1% बढ़ कर 56,657 इकाई हो गयी।
हालाँकि वैश्विक थोक बिक्री में गिरावट के बावजूद टाटा मोटर्स का शेयर मजबूत स्थिति में है। बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 151.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 153.35 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में यह 156.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 4.65 रुपये या 3.07% की मजबूती के साथ 156.05 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 45,057.08 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 282.00 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 141.90 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख