शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केपीआर मिल (KPR Mill) ने वापस लिया बायबैक निर्णय, शेयर फिसला

कपड़ा निर्माता केपीआर मिल (KPR Mill) ने 263.31 करोड़ रुपये के शेयरों की वापस खरीद (बायबैक) का निर्णय वापस लिया है।

कंपनी ने इसके पीछे बजट 2019 में सूचीबद्ध कंपनियों के बायबैक इश्यू पर लगाये 20% कर को कारण बताया है। केपीआर मिल ने अपने निर्णय के बारे में बाजार नियामक सेबी (SEBI) को अवगत करा दिया है।
गौरतलब है कि केपीआर मिल ने 30 अप्रैल 2019 को 702 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 37,50,784 इक्विटी शेयरों (5.17% शेयर पूँजी) को वापस खरीदने का निर्णय लिया था, जिस पर कंपनी 263.31 करोड़ रुपये खर्च करती। बजट में बायबैक पर कर लगाने की वजह से शेयरों की वापस खरीद का फैसला वापस लेने वाली केपीआर मिल पहली कंपनी है।
बायबैक का निर्णय वापस लिये जाने का केपीआर मिल के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। बीएसई में केपीआर मिल का शेयर 608.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 571.25 रुपये पर खुल तक अभी तक के कारोबार में 570.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 10 बजे कंपनी के शेयरों में 12.15 रुपये या 2.00% की कमजोरी के साथ 595.85 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,323.53 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!