शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये मल्टीप्लेक्स के शुभारंभ की घोषणा से पीवीआर (PVR) ने छुआ एक महीने का शिखर

मल्टीप्लेक्स श्रृंख्ला कंपनी पीवीआर (PVR) के शेयर ने आज अपने पिछले एक महीने का शिखर छू लिया।

कंपनी ने ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) के गौड़ सिटी मॉल में 09 स्क्रीन वाले एक नये मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ किया है। पीवीआर का यह नया मल्टीप्लेक्स 2के बार्को प्रोजेक्शन सिस्टम, डॉल्बी 7.1 सर्राउंड साउंड सिस्टम और नेक्सजेन 3डी स्क्रीन से लैस है। इसके साथ ही देश के 67 शहरों में 168 जगहों पर पीवीआर के मल्टीप्लेक्सों की कुल 794 स्क्रीन हो गयी हैं।
इसके साथ ही उत्तर भारत में पीवीआर की 56 जगहों पर 239 स्क्रीन हो गयी हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में कंपनी की 30 स्थानों पर 124 स्क्रीन हो गयी हैं। पीवीआर के 75,785 वर्ग फीट में फैले नये मल्टीप्लेक्स में 1,747 लोगों के बैठने की क्षमता है।
उधर बीएसई में पीवीआर का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 1,729.35 रुपये पर खुला। मगर शेयर में शुरू से ही मजबूती देखने को मिली और यह 1,762.20 रुपये के एक महीने के शिखर तक चढ़ा।
करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 23.65 रुपये या 1.37% की मजबूती के साथ 1,753.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर पीवीआर की बाजार पूँजी 8,198.88 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,833.80 रुपये और निचला स्तर 1,064.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!