शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने फ्रांसीसी कंपनी से मिलाया हाथ

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने सुरक्षित वैश्विक आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) कनेक्टिविटी समाधान विकसित करने के लिए फ्रांस की डिजिटल सुरक्षा सेवा प्रदाता कंपनी थेल्स (Thales) के साथ साझेदारी की है।

टाटा कम्युनिकेशंस का एमओडब्ल्यूई (MOVE) मोबिलिटी और आईओटी प्लेटफॉर्म तथा थेल्स की टी-श्योर (T-Sure) वारंटेड डिजिटल पहचान पेशकश आईओटी डेटा की अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखते हुए कारों और ट्रकों जैसे साधनों से जुड़े उपकरणों द्वारा उत्पन्न डेटा पेश करने के लिए तैयार है।
दोनों कंपनियाँ नयी प्रणाली के जरिये आईओटी के आस-पास व्यवसायों की डेटा सुरक्षा चिंताओं को दूर करेंगी।
उधर बीएसई में टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 503.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 513.80 रुपये पर खुला। मगर इस शेयर में शुरू से ही कमजोरी देखने को मिली और यह 482.10 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 9.65 रुपये या 1.92% की गिरावट के साथ 494.25 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर टाटा कम्युनिकेशंस की बाजार पूँजी 14,086.13 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 626.65 रुपये और निचला स्तर 435.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख