शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीपीसीबी ने पलटा अपना फैसला, रैलीज इंडिया (Rallis India) में मजबूती

गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Gujarat Pollution Control Board) या जीपीसीबी ने कृषि रसायन कंपनी रैलीज इंडिया (Rallis India) को संयंत्र बंद करने के मामले में राहत दे दी है।

जीपीसीबी ने 01 जुलाई को रैलीज इंडिया को दहेज (गुजरात) में स्थित एक इकाई में अपना संचालन रोकने का निर्देश दिया था। मगर जीपीसीबी ने अपना फैसला पलट दिया है।
इस इकाई मे एक हादसे में दो श्रमिकों के गर्म तरल से जल जाने के बाद जीपीसीबी ने इकाई में संचालन रोकने को कहा था। कंपनी ने जल्द से जल्द इकाई के संचालन को बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही थी।
बीएसई में रैलीज इंडिया का शेयर 154.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 154.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 160.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है।
करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 1.80 रुपये या 1.17% की बढ़ोतरी के साथ 156.25 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर रैलीज इंडिया की बाजार पूँजी 3,038.58 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 214.40 रुपये और निचला स्तर 139.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख