शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने दिया ठेका

सरकारी एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) ने फाइबर ऑप्टिक केबल (ओएफसी) निर्माता हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) को 198.82 करोड़ रुपये का ठेका दिया है।

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक को यह क्रय ठेका विभिन्न प्रकार के ओएफसी की आपूर्ति के लिए मिला है। ठेके में सभी उत्पादों की वारंटी स्वीकृति और प्राप्ति की तारीख से 5 वर्ष के लिए होगी।
दूसरी ओर बीएसई में हिमाचल फ्यूचरिस्टिक का शेयर 21.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 21.65 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 22.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है।
अंत में यह 0.25 रुपये या 1.17% की मजबूती के साथ 21.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर हिमाचल फ्यूचरिस्टिक की बाजार पूँजी 2,787.10 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 30.65 रुपये और निचला स्तर 17.20 रुपये रहा है।
वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 1.55 रुपये या 1.45% की कमजोरी के साथ 105.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख