शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीसीडब्ल्यू (DCW) के निदेशक मंडल ने लिया बड़ा फैसला

शुक्रवार 12 जुलाई को रसायन कंपनी डीसीडब्ल्यू (DCW) के निदेशक मंडल की समिति की बैठक हुई।

बैठक में 1 लाख रुपये प्रति वाले 495 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किये जाने वाले इन डिबेंचरों से कंपनी को 4.95 करोड़ रुपये की पूँजी हासिल होगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में डीसीडब्ल्यू का शेयर पूरे दिन लाल निशान में रहने के बाद सत्र के अंत में 0.45 रुपये या 2.72% की गिरावट के साथ 16.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 355.79 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्चतम स्तर 29.15 रुपये और निचला स्तर 13.15 रुपये रहा है।
बता दें कि डीसीडब्ल्यू सोडा पाउडर, सोडियम बाइकार्बोनेट और अमोनियम बाइकार्बोनेट, कास्टिक सोडा, तरल क्लोरीन, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, लाभकारी इल्मेनाइट, ट्राइक्लोरोइथीलीन, येलो आयरन ऑक्साइड और फेरिक क्लोराइड का उत्पादन करती है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!