शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इन्फोसिस, बीएचईएल, जेट एयरवेज, डीएचएफएल और सिंडिकेट बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, बीएचईएल, जेट एयरवेज, डीएचएफएल और सिंडिकेट बैंक शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया, टाटा मेटालिक्स, ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग, बजाज कंज्यूमर केयर
इन्फोसिस - तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का तिमाही मुनाफा 6.8% की गिरावट के साथ 3,802 करोड़ रुपये रह गया।
3आई इन्फोटेक - कंपनी का तिमाही मुनाफा 34.89 करोड़ रुपये से घट कर 1.98 करोड़ रुपये रह गया।
जेट एयरवेज - लेनदारों की समिति 16 जुलाई को अपनी पहली बैठक आयोजित करेगी।
डीएचएफएल - 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी 2,224 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
एवेन्यू सुपरमार्ट्स - कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही मुनाफा 32% बढ़ कर 323.09 करोड़ रुपये रहा।
इलाहाबाद बैंक - बैंक ने आरबीआई को भूषण पावर द्वारा 1,775 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सूचना दी।
बीएचईएल - कंपनी को 25 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए 100 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
केडीडीएल - सहायक कंपनी एथोस ने केडीडीएल को 3,76,712 शेयर आवंटित करके 10,99,99,904 रुपये जुटाये।
सीसीएल इंटरनेशनल - शिवम अग्रवाल मुख्य वित्तीय अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया।
सिंडिकेट बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में 5 आधार अंकों की कटौती की। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख