शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई (RBI) ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) पर लगाया जुर्माना

आरबीआई (RBI) ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

बैंक पर आरबीआई ने यह जुर्माना साइबर सुरक्षा ढाँचे पर निर्देशों का पालन न करने के लिए लगाया है। मामले की पृष्ठभूमि बताते हुए आरबीआई ने कहा है कि 2016 में बैंक के स्पिफ्ट (SWIFT) सिस्टम के माध्यम से 17.1 करोड़ डॉलर के कुल मूल्य के सात धोखाधड़ी संदेशों के आधार पर बैंक के साइबर सुरक्षा ढाँचे की समीक्षा की गयी, जिसमें कई कमियों का पता चला है।
जाँच के आधार पर बैंक को एक नोटिस जारी किया गया, जिसमें पूछा गया कि उस पर जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए। बैंक से मिले जवाब और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान किये गये जवाबों पर विचार करने के बाद आरबीआई ने जुर्माना लगाने का फैसला किया।
दूसरी तरफ बीएसई में यूनियन बैंक का शेयर 74.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 73.75 रुपये पर खुला। मगर कमजोर शुरुआत के बाद शेयर मजबूत स्थिति में आ गया। करीब पौने 10 बजे यह 0.95 रुपये या 1.27% की मजबूती के साथ 75.50 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 13,310.77 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का ऊपरी स्तर 100.30 रुपये और निचला स्तर 61.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख