शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आदित्य बिड़ला फैशन (Aditya Birla Fashion) ने खरीदी फिनेस इंटरनेशनल की 51% हिस्सेदारी

आदित्य बिड़ला फैशन (Aditya Birla Fashion) ने फिनेस इंटरनेशनल (Finesse International) की 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

दोनों कंपनियों के बीच यह 60 करोड़ रुपये में हुआ।
बता दें कि आदित्य बिड़ला फैशन के पोर्टफोलियो में लुई फिलिप, पीटर इंग्लैंड और वैन ह्यूसन जैसे प्रमुख ब्रांड हैं। वहीं फिनेस इंटरनेशनल मुख्य रूप से 'शांतनु ऐंड निखिल' ब्रांड नाम के तहत पुरुषों और महिलाओं के लिए पूर्व-कालीन अवसर और औपचारिक समकालीन वस्त्रों के व्यवसाय में लगी हुई है।
फिनेस में हिस्सेदारी खरीदने से आदित्य बिड़ला फैशन को ब्रांडेड एथनिक वस्त्र और एसेसरीज बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
हालाँकि सकारात्मक खबर के बावजूद आदित्य बिड़ला फैशन का शेयर दबाव में है। बीएसई में कंपनी का शेयर 206.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 209.40 रुपये पर खुला। मगर 10 बजे के बाद से यह दबाव में है।
करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 2.35 रुपये या 1.14% की गिरावट के साथ 204.35 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,791.05 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 236.45 रुपये और निचला स्तर 132.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!