शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वक्रांगी (Vakrangee) देश भर में स्थापित करेगी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर

तकनीकी कंपनी वक्रांगी (Vakrangee) देश भर में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधा तैयार करेगी।

कंपनी ईवी के लिए चार्जिंग व्यवस्था अपने नेक्स्टजेन वक्रांगी केंद्रों के जरिये करेगी। वक्रांगी के इस समय 19 राज्यों के 366 जिलों में 3,504 नेक्स्टजेन वक्रांगी केंद्र हैं। चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए कंपनी इन्हीं केंद्रों के नेटवर्क से लाभ उठायेगी।
ये नेक्स्टजेन वक्रांगी केंद्र बैंकिंग, बीमा, एटीएम, सहायता प्राप्त ई-कॉमर्स, ई-गवर्नेंस, वित्तीय सेवाएँ और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में बहुत सारे उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करते हैं। इनमें 68% से अधिक केंद्र टियर 5 और टियर 6 शहरों में हैं। कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2024-25 तक ऐसे 3 लाख केंद्र स्थापित करने की है।
सरकार को उम्मीद है कि 2030 तक सड़कों पर कुल वाहनों में से 25% ईवी होंगे। निर्देशों के अनुसार राजमार्ग / सड़कों के दोनों ओर हर 25 किमी पर कम से कम एक चार्जिंग स्टेशन होना चाहिए।
उधर बीएसई में वक्रांगी का शेयर 34.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज वृद्धि के साथ 36.50 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बाद वक्रांगी के शेयर का रुख नीचे की ओर रहा है।
करीब 12.20 बजे कंपनी का शेयर 1.50 रुपये या 4.16% की गिरावट के साथ 34.55 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,660.25 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 73.30 रुपये और निचला स्तर 22.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख