शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने किया एमसीएलआर में संशोधन

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने अपनी मौजूद एमसीएलआर (MCLR) में संशोधन किया है।

बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 8.40% से घटा कर 8.35% और एक साल के लिए 8.75% से घटा कर 8.70% कर दी है। बैंक ने तीन साल के लिए एमसीएलआर 9.15% से बढ़ा कर 9.25% कर दी है।
हालाँकि बैंक ने यह दर एक महीने के लिए 8.45%, तीन महीनों के लिए 8.55% और 6 महीनों के लिए 8.65% ही बरकरार रखी है। बैंक की नयी एमसीएलआर 16 जुलाई से प्रभाव में आ गयी है।
गौरतलब है कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर बढ़ने पर आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे होते हैं, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित हैं।
एमसीएलआर में संशोधन के बीच पंजाब ऐंड सिंध बैंक ने आधार दर (Base Rate) को 9.70% और बीपीएलआर (BPLR) को 14.00% ही बरकरार रखा है।
उधर बीएसई में पंजाब ऐंड सिंध बैंक का शेयर 25.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी के साथ 26.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 26.35 रुपये के शिखर तक चढ़ा है।
करीब 1.20 बजे बैंक के शेयरों में 0.05 रुपये या 0.19% की वृद्धि के साथ 25.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,460.30 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक का शेयर 35.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 23.10 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख