शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार 16वें दिन निचले सर्किट पर पहुँचा कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) का शेयर

बुधवार को कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) का शेयर लगातार 16वें दिन 5% गिर कर दैनिक निचले सर्किट पर पहुँच गया है।

बीएसई में कंपनी का शेयर 19.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सीधे 19.00 रुपये के निचले सर्किट पर खुला, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का भी निचला स्तर है। निवेशकों के 38,52,678 शेयरों के लिए बिक्री ऑर्डर भी लटके पड़े हैं, जिनका कोई खरीदार उपलब्ध नहीं है।
करीब पौने 1 बजे भी यह 0.95 रुपये या 4.76% की गिरावट के साथ 19.00 रुपये पर ही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 335.47 करोड़ रुपये रह गयी है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 211.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
कर्ज का मूल और ब्याज का भुगतान करने में लगातार चूक जाने की वजह से कॉक्स ऐंड किंग्स का शेयर पिछले करीब एक महीने में 71% टूट चुका गया है। ताजा घटनाक्रम में कंपनी 15 जुलाई को 50 करोड़ रुपये डिबेंचरों पर 41 लाख रुपये का ब्याज और 16 जुलाई को 45 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्रों का भुगतान नहीं कर सकी। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख