शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑयल इंडिया, ओएनजीसी और वेदांत ने किया तेल ब्लॉकों के लिए करार

खबरों के अनुसार ऑयल इंडिया (Oil India), ओएनजीसी (ONGC) और वेदांत (Vedanta) ने सरकार के साथ तेल ब्लॉकों के लिए करार किया है।

इन कंपनियों ने उन तेल ब्लॉकों के लिए खोज और उत्पादन समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं, जिनके लिए इन्हें इसी साल हुई नीलामी में सफलता मिली थी। ओपन एकरेज लाइसेंसिंग नीति के दूसरे और चरण में कुल 32 में से ऑयल इंडिया को 12, वेदांत को 10 और ओएनजीसी को 8 तेल ब्लॉकों के लिए कामयाबी मिली थी।
घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने नये तेल ब्लॉकों की नीलामी की थी। मंगलवार 16 जुलाई को हुए एक कार्यक्रम में इन कंपनियों ने सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।
उधर बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 152.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 152.05 रुपये पर खुल कर सुबह से ही दबाव में है। अभी तक के कारोबार में यह 149.10 रुपये के निचले तक फिसला है।
करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 3.25 रुपये या 2.13% की गिरावट के साथ 149.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,91,343.54 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक का शेयर 185.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 127.90 रुपये के निचले भाव तक फिसला है।
इस समय ऑयल इंडिया का शेयर 1.22% की गिरावट के साथ 170.25 रुपये पर है, जबकि वेदांत का शेयर 0.63% की बढ़ोतरी के साथ 167.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख