शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लीथियम ऑयन बैटरी बनाना शुरू कर सकती है टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals)

खबरों के अनुसार टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) लीथियम ऑयन सेल बनाना शुरू करेगी।

देश में उभरते इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उद्योग को भुनाने की योजना के साथ कंपनी एक फैक्ट्री की स्थापना करेगी। फैक्ट्री के लिए टाटा केमिकल्स ने गुजरात के अहमदाबाद जिले के धोलेरा शहर में पहले ही जमीन का अधिग्रहण कर लिया है।
हाल ही में अपने एफएमसीजी (FMCG) कारोबार को अलग करने वाली टाटा केमिकल्स की घरेलू बाजार के लिए उपयुक्त ऐप्पलिकेशन विकसित करने के लिए लिथियम आयन तकनीक पर अनुसंधान और विकास (Research & Development) शुरू करने की योजना है, जिसमें ईवी उद्योग पर कंपनी की विशेष नजर रहेगी।
खबर है कि टाटा केमिकल्स भारत में ईवी इकोसिस्टम को विकसित करने के लिए साथी कंपनी टाटा मोटर्स की दीर्घकालिक योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।
दूसरी ओर बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर 610.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 601.15 रुपये पर खुल कर 615.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब साढ़े 11 बजे यह 2.40 रुपये या 0.39% की गिरावट के साथ 608.00 रुपये के भाव पर चल रहा है इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,489.18 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 781.55 रुपये और निचला स्तर 550.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!