शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएमडीसी (NMDC) फिर शुरू करेगी डोनिमलाई खदान से लौह अयस्क का खनन

कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सरकारी खदान कंपनी एनएमडीसी (NMDC) राज्य में डोनिमलाई खदान से लौह अयस्क का खनन एक बार फिर से शुरू कर सकेगी।

कंपनी ने पिछले साल नवंबर में सरकार के उस आदेश के बाद खदान में उत्पादन रोक दिया था, जिसमें 20 साल की अवधि के लिए खनन पट्टा बढ़ाते हुए लौह अयस्क के औसत बिक्री मूल्य के 80% के बराबर प्रीमियम लगाया गया था।
इसके बाद एनडीएमसी ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर राज्य के वाणिज्य और उद्योग विभाग द्वारा प्रीमियम लगाने के आदेश को चुनौती दी थी।
आठ महीने से अधिक समय तक डोनिमलाई खदान बंद रखने के बाद एनएमडीसी कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार फिर से संचालन शुरू करने की तैयारी में है। एनएमडीसी ने डोनिमलाई खदान में पट्टानामा और परिचालन को फिर से शुरू करने की सुविधा के लिए कर्नाटक सरकार से संपर्क किया है।
दूसरी ओर बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 114.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 115.30 रुपये पर खुल कर 116.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 12.20 बजे यह 0.20 रुपये या 0.18% की बढ़ोतरी के साथ 114.20 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 36,131.63 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 124.30 रुपये और निचला स्तर 86.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख