शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो क्या इस फैसले से टूटा मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) का शेयर?

बुधवार 17 जुलाई को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में कंपनी की ऋण सीमा 20,000 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 25,000 करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गयी।
उधर आज सुबह से ही मनप्पुरम फाइनेंस का शेयर दबाव में रहा है। बीएसई में मनप्पुरम फाइनेंस का शेयर 134.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ 134.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में हरे निशान में नहीं आ सका है।
सुबह से कंपनी के शेयर का रुख भी नीचे की ओर है और यह 128.60 रुपये के निचले भाव तक फिसला है।
3 बजे के आस-पास मनप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में 4.55 रुपये या 3.39% की कमजोरी के साथ 129.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,927.43 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 144.90 रुपये और निचला स्तर 66.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!