शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नयी शाखा की शुरुआत के बावजूद इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयर में कमजोरी

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयर में करीब 2% की गिरावट देखने को मिल रही है।

बैंक ने कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के न्यू टाउन क्षेत्र में डीएलएफ गैलेरिया परिसर नयी शाखा का शुभारंभ किया है। बैंक की नयी शाखा में एटीएम (ATM) भी है, जो 24x7 चालू रहेगा। इसके साथ ही इंडसइंड बैंक की कोलकाता में 26 और पूरे पश्चिम बंगाल में 62 शाखाएँ हो गयी हैं।
इंडसइंड बैंक की दिसंबर 2018 तक 1,558 शाखाएँ और 2,453 एटीएम (ATM) थे। वहीं बैंक के लंदन, दुबई और अबू धाबी में प्रतिनिधि दफ्तर मौजूद हैं।
बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर 1,471.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 1,484.00 रुपये पर खुला। मगर शुरुआती सत्र में ही यह लाल निशान में पहुँच गया और फिर 1,443.20 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
साढ़े 11 बजे के करीब बैंक का शेयर 27.25 रुपये या 1.85% की गिरावट के साथ 1,444.30 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार की पूँजी 1,00,054.85 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,037.90 रुपये और निचला स्तर 1,333.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख