शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफा और आमदनी में वृद्धि के बावजूद लुढ़का आरबीएल बैंक (RBL Bank) का शेयर

कारोबारी साल 2018-19 की पहली तिमाही के मुकाबले 2019-20 की समान अवधि में आरबीएल बैंक (RBL Bank) के मुनाफे में 41% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

बैंक का मुनाफा 190 करोड़ रुपये के मुकाबले 267.1 करोड़ रुपये रहा, जो कि ठीक पिछली तिमाही के मुकाबले भी 8% ज्यादा है। इस बीच बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 552.7 करोड़ रुपये से 48% बढ़ कर 817.3 करोड़ रुपये और शुद्ध कुल आमदनी 878.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 48% अधिक 1,298.5 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा बैंक का परिचालन (ऑपरेटिंग) लाभ 43% की बढ़त के साथ 618.8 करोड़ रुपये हो गया।
आरबीएल बैंक के एनपीए अनुपात में भी सुधार हुआ है। साल दर साल आधार पर बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 0.75% से घट कर 0.65% और सकल एनपीए अनुपात 1.40% से घट कर 1.38% रह गया। वहीं इसका शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.04% से सुधर कर 4.31% और प्रावधान कवरेज अनुपात 60.41% के मुकाबले 69.13% रहा।
साल दर साल आधार पर ही अप्रैल-जून में आरबीएल बैंक के शुद्ध एडवांस 35% बढ़ कर 56,836.7 करोड़ रुपये और जमाएँ भी 35 % अधिक 60,810.9 करोड़ रुपये की हो गयी।
बीएसई में आरबीएल बैंक का शेयर 579.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह मामूली बढ़त के साथ 580.30 रुपये पर खुल कर साढ़े 12 बजे तक लगभग सपाट स्थिति में रहा। मगर नतीजों की घोषणा के साथ ही बैंक के शेयर में जोरदार गिरावट देखी गयी, जिससे यह 525.50 रुपये तक टूटा।
करीब पौने 2 बजे बैंक के शेयरों में 48.85 रुपये या 8.42% की गिरावट के साथ 531.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 22,692.36 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 716.55 रुपये और निचला स्तर 438.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!