शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स (Speciality Restaurants) ने शुरू की नयी सहायक कंपनी

रेस्तरां कंपनी स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स (Speciality Restaurants) ने लंदन, यूके में एक नयी सहायक कंपनी की शुरूआत की है।

स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स ने कैटरलैंड हॉस्पिटैलिटी (Caterland Hospitality) नाम से नयी कंपनी को इंग्लैंड और वेल्स में रेस्टोरेंट स्थापित कर चलाने के लिए शुरू किया है।
हालाँकि बाजार में जबरदस्त गिरावट के बावजूद स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स के शेयर नयी इकाई शुरू करने की खबर का सकारात्मक असर नहीं देखने को मिला। बीएसई में स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स का शेयर 80.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 81.10 रुपये पर खुला, जो आज इसका ऊपरी स्तर भी रहा। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 75.40 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
अंत में स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स का शेयर 4.05 रुपये या 5.06% की कमजोरी के साथ 76.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 356.88 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 123.00 रुपये और निचला स्तर 64.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख