शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स (L&T Finance Holdings) के मुनाफे और आमदनी में बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही के मुकाबले 2019-20 की समान अवधि में एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स (L&T Finance Holdings) के मुनाफे में 2% की बढ़ोतरी हुई।

पिछले कारोबारी साल की अप्रैल-जून तिमाही में 538 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 549 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी 3,170.42 करोड़ रुपये से 16.37% अधिक 3,689.50 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर ही एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का शुद्ध ब्याज मार्जिन 6.58% से बढ़ कर 6.76% और प्री-प्रोविजनिंग ऑपरेटिंग लाभ 24% की बढ़ोतरी के साथ 1,342 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा कंपनी की औसत प्रबंधन अधीन संपदा (एएयूएम) 71,118 करोड़ रुपये से 3% बढ़ोतरी के साथ 73,497 करोड़ रुपये और सेवा अधीन संपदा (एयूएस) 18,866 करोड़ रुपये के मुकाबले 36% की बढ़ोतरी के साथ 25,589 करोड़ रुपये रही।
दूसरी तरफ बीएसई में एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का शेयर शुक्रवार को 6.70 रुपये या 5.72% की गिरावट के साथ 110.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,094.86 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 189.55 रुपये और निचला स्तर 106.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!