शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा सीआईई (Mahindra CIE) के शुद्ध लाभ में 9.13% की गिरावट

वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही के मुकाबले 2019-20 की समान तिमाही में महिंद्रा सीआईई (Mahindra CIE) के शुद्ध लाभ में 9.13% की गिरावट हुई है।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में 138.90 करोड़ रुपये के मुकाबले महिंद्रा सीआईई ने 126.22 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं कंपनी की कुल आमदनी 2,087.59 करोड़ रुपये से 2.98% बढ़ कर 2,149.76 करोड़ रुपये रही।
वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 17.88% और कुल आमदनी 1.8% घट गयी। महिंद्रा सीआईई का एबिटा 290.9 करोड़ रुपये की तुलना में 7% की गिरावट के साथ 269.4 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 14.9% से घट कर 13.1% रह गया।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने महिंद्रा सीआईई के नतीजों को नरम बताया है। कंपनी के नतीजे सभी मामलों में अनुमान से कमजोर रहे।
दूसरी तरफ बीएसई में महिंद्रा सीआईई का शेयर शुक्रवार को 11.00 रुपये या 5.06% की गिरावट के साथ 206.55 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,828.22 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 301.80 रुपये और निचला स्तर 197.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख