शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो आरईसी (REC) इस तरह जुटायेगी 4,479.5 करोड़ रुपये

बिजली क्षेत्र की सरकारी इन्फ्रा वित्त कंपनी आरईसी (REC) 4,479.5 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

कंपनी ने 3.375% दर वाले 65 करोड़ डॉलर (करीब 4,479.5 करोड़ रुपये) के नोट्स का इश्यू शुरू किया है, जो 25 जुलाई तक पूरा हो जायेगा। इश्यू में जारी किये जाने वाले नोट्स 25 जुलाई 2024 को मैच्योर होंगे और इनके मूल तथा ब्याज का भुगतान डॉलर में ही किया जायेगा।
इन नोट्स को लंदन स्टॉक एक्सचेंज (London Stock Exchange) के इंटरनेशनल सिक्योरिटी मार्केट (International Securities Market), सिंगापुर एक्सचेंज (Singapore Exchange), इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (India International Exchange) और एनएसई आईएफएससी (NSE IFSC) पर सूचीबद्ध किया जायेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में आरईसी का शेयर शुक्रवार को 0.05 रुपये या 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 147.60 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 29,149.79 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 169.55 रुपये और निचला स्तर 89.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!